दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के खास गैंगस्टर को किया अरेस्ट

आज की ताजा खबर
Spread the love

बॉबी कबूतर कुख्यात गैंगस्टरों में शुमार

NIA के कई मामलों में भी वह वांटेड है

उसपर मकोका समेत कई केस भी दर्ज

सिद्धू मूसेवाला की हत्या की रेकी भी की

नदीम ब्रदर्स की गोली मार हत्या की थी

नई दिल्ली/गुरुग्राम

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर बॉबी कबूतर को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्ट किया है। गैंगस्टर बॉबी कबूतर दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टरों में शुमार है। NIA के कई मामलों में भी वह वांटेड है और उस पर मकोका समेत कई केस भी दर्ज हैं।

मूसेवाला मर्डर केस में की थी रेकी

बॉबी कबूतर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का काफी खास माना जाता है। दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट के मुताबिक पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की रेकी भी इसने ही की थी। जिसके बाद पूरी प्लानिंग की गई और उसकी हत्या कर दी गई। वहीं हाल ही में उसने नदीम ब्रदर्स की गोली मारकर हत्या की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *