पटियाला में 1-2 अगस्त को होगी सब-जूनियर पंजाब राज्य कुराश चैंपियनशिप
जालंधर, जिला जालंधर कुराश एसोसिएशन द्वारा 1-2 अगस्त 2026 को पटियाला में आयोजित होने वाली सब-जूनियर पंजाब राज्य कुराश चैंपियनशिप के लिए जिला जालंधर टीम के चयन ट्रायल 30 जुलाई को आयोजित किए जाएंगे।
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अवनी कुमार शर्मा ने बताया कि चयन ट्रायल कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, पंडोरी खास रोड, नकोदर (जालंधर) में होंगे। खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग सुबह 7:00 बजे होगी। अनऑफिशियल वेट सुबह 7:30 से 8:30 बजे, ऑफिशियल वेट एवं रजिस्ट्रेशन 8:30 से 9:30 बजे तक किया जाएगा, जबकि मुकाबले सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। ग्रुप-1 में 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2018 के बीच जन्मे खिलाड़ी, ग्रुप-2 में 1 जनवरी 2015 से 31 दिसंबर 2016 के बीच जन्मे खिलाड़ी तथा ग्रुप-3 में 1 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2014 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
एसोसिएशन ने सभी स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और क्लबों से योग्य खिलाड़ियों को चयन ट्रायल में भेजने की अपील की है। खिलाड़ियों के लिए आयु प्रमाण के रूप में मूल जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को कुराश यूनिफॉर्म (याख्ताक/Yakhtak) पहनकर ही ट्रायल में शामिल होना होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला जालंधर कुराश एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अवनी कुमार शर्मा से 90236-80058 पर संपर्क किया जा सकता है।


