बेअदबी मामले में सुखबीर बादल की आप सरकार को बड़ी पटखनी, नभ कंवल राजा साहिब जी के प्रवक्ता बल्लोवाल को बनाया अकाली दल का प्रवक्ता

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

चंडीगढ़, शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आज न केवल आम आदमी पार्टी बल्कि भाजपा को भी बड़ी पटखनी दी। उन्होंने एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में मजारा साहिब श्री हजूर नभ कंवल राजा साहिब के प्रवक्ता और प्रबंधन कमेटी के मैंबर और गुरुद्वारा जन्म स्थान राजा साहिब के जनरल सेक्रेटरी अमरीक सिंह बल्लोवाल को अकाली दल में शामिल करवा लिया।

उन्होंने कहा कि बल्लोवाल जो पहले आम आदमी पार्टी में थे, आम आदमी पार्टी सरकार की तरफ से गुरुद्वारा जन्म स्थान राजा साहिब में बेअदबी के कृत्यों से बेहद निराश हो गए थे। उन्होने बल्लोवाल को अकाली दल का प्रवक्ता भी नियुक्त किया।

इनके अलावा भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और पूर्व मंत्री सतपाल गोसाईं के पोते अमित गोसाईं को भी पार्टी में शामिल कर भाजपा को झटका दिया। युवा नेता अमित गोसाई को लुधियाना सेंट्रल विधानसभा सीट का हलका इंचार्ज नियुक्त करने की घोषणा भी की।

बादल ने कहा- मैंने हमेशा शसतपाल गोसाईं का बहुत सम्मान किया है। वह लोगों के प्रिय नेता थे और हर सुख-दुख में अपने मतदाताओं के साथ खड़े रहे।  उन्होने कहा कि अमित गोसाईं में भी यही गुण हैं और उन्हे पूरा विश्वास है कि वे पार्टी के लिए एक अनमोल संपत्ति साबित होंगें। उन्होने

अकाली दल अध्यक्ष ने लुधियाना के तीन वरिष्ठ नेताओं को पदोन्नत किया। उन्होने कहा कि जीवन धवन को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम सिंह हरनामपुरा को उपाध्यक्ष और डॉ. हरपाल सिंह कोहली को राजनीतिक मामलों की कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। साथ ही सुरजीत सिंह प्रधान और मनजिंदर सिंह का भी पार्टी में स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *