खन्ना के पास बड़ा बस हादसा टला

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

मौके पर रिप्पी ने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला

बताया जा रहा है बस हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही थी

यात्रियों ने जसप्रीत सिंह का धन्यवाद किया व सराहना की

जालंधर

जालंधर के शेखां बाजार एसोसिएशन के प्रधान जसप्रीत सिंह रिप्पी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बड़े बस हादसे को टाल दिया। बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे। हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। मौके पर जसप्रीत सिंह रिप्पी ने तुरंत ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला।

बस सवार सभी यात्रियों ने किया धन्यवाद

बताया जा रहा है कि बस हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही थी। आज सुबह करीब 5 बजे खन्ना के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद जसप्रीत सिंह रिप्पी की सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्रियों ने जसप्रीत सिंह का धन्यवाद किया और उनकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *