अमृतसर के रंजीत एवेन्यू जिम में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर से मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, देखें

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

मारपीट करने वाली महिला पीड़ित युवक की मंगेतर बताई जा रही

विवाद जिम की हिस्सेदारी और उसके संचालन को लेकर हुआ था

झगड़े के दौरानकेश खींचे गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट

जिम में मौजूद लोग घबरा गए और बीच-बचाव की कोशिश की गई

ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी

अमृतसर

अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित एक जिम में हाल ही में उस समय हड़कंप मच गया, जब इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग प्लेयर के साथ मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों और CCTV फुटेज के अनुसार, मारपीट करने वाली महिला पीड़ित युवक की मंगेतर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, विवाद जिम की हिस्सेदारी और उसके संचालन को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई होगी

पीड़ित युवक अमन ने आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान उसके केश खींचे गए और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। घटना इतनी गंभीर थी कि जिम में मौजूद अन्य लोग भी घबरा गए और बीच-बचाव करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट

पूरी घटना जिम में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और मारपीट साफ देखी जा सकती है। पुलिस ने CCTV फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंसक घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *