ऑस्ट्रेलिया में प्लेन से उतरते ही पुलिस ने भारतीय व्यक्ति को किया अरेस्ट

आज की ताजा खबर विदेश
Spread the love

प्लेन में महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे

जानकारी मिलते ही महिला को दूसरी सीट पर बैठाया गया

आरोपी हिरासत में और जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को

किसी भी तरह की अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया में प्लेन के लैंड होते ही पर्थ की पुलिस ने भारतीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। व्यक्ति की पहचान 52 साल के सुधीर कुमार चौहान के रूप में हुई है। उस पर प्लेन में महिला के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

सिंगापुर से पर्थ जा रही थी फ्लाइट

आरोपी सुधीर चौहान पर आरोप है कि उसने सोमवार को सिंगापुर से पर्थ जा रही स्कूट एयरलाइंस की फ्लाइट में अपने पास बैठी महिला के साथ गलत हरकत की। महिला ने तुरंत फ्लाइट क्रू को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे दूसरी सीट पर बैठा दिया गया ताकि वह सुरक्षित रह सके।

फ्लाइट के लैंड होते ही गिरफ्तार

एयरलाइन स्टाफ ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी और पूरी फ्लाइट के दौरान आरोपी पर नजर रखी। जैसे ही फ्लाइट पर्थ एयरपोर्ट पर उतरी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उस पर बिना सहमति के यौन संबंध बनाने और अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को जमानत पर सुनवाई

ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने कहा कि फ्लाइट या फिर एयरपोर्ट पर किसी भी तरह की अश्लील हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और उसकी जमानत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *