वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव से छीनी गई कप्तानी
15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम में सिलेक्ट किए
टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं
मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा
खेल समाचार
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस ऐलान के साथ ही टी20 के नए कप्तान की भी घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वर्ल्ड कप जीतने वाले सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीन ली गई है।
वैभव सूर्यवंशी को किया गया टीम में सिलेक्ट
वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में सिलेक्ट किया गया है। टीम में सिलेक्ट होने के साथ ही वह भारत की तरफ से टीम इंडिया में चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है।
कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय हैं वैभव
महान सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था। वैभव को अगर इंग्लैंड-आयरलैंड टूर या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे सचिन को पीछे छोड़कर भारत के लिए खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन जाएंगे।


