SIR के तहत 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप: जिला चुनाव अधिकारी

आज की ताजा खबर प्रशासन
Spread the love

सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक बी.एल.ओ. रहेंगे मौजूद, मतदाता मौके पर ही भर सकेंगे फॉर्म

जालंधर, डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी वरजीत वालिया ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) मुहिम के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर 11 और 12 जुलाई को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दोनों दिन कैंप सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगे। इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहेंगे और मतदाताओं को फॉर्म भरने, जमा करवाने तथा जरूरी जानकारी देने में सहायता करेंगे।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह कैंप एस.आई.आर.-2026 अभियान का हिस्सा हैं। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर मतदाताओं के फॉर्म एकत्र करने और उनका डिजिटाइजेशन करने का काम 24 जुलाई 2026 तक जारी रहेगा।

उन्होंने सभी बी.एल.ओ. को निर्देश दिए हैं कि जिन बूथों पर अभी फॉर्म जमा होने या डिजिटाइजेशन का काम बाकी है, वहां इस काम में तेजी लाई जाए। जहां डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, वहां किसी भी त्रुटि को तुरंत ठीक किया जाए।

वरजीत वालिया ने कहा कि इन विशेष कैंपों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता वोटर सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे।

उन्होंने बताया कि कैंपों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी इसकी सूचना दी गई है ताकि उनके बूथ स्तर के एजेंट (बी.एल.ए.) भी मतदाताओं को कैंप में आने के लिए प्रेरित कर सकें।

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की कि यदि उन्होंने अभी तक अपना फॉर्म नहीं भरा है, तो 11 या 12 जुलाई को अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर फॉर्म भरें और जमा करवाएं। इससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *