चंडीगढ़ -लुधियाना के बाद जालंधर में दिनदहाड़े नशे में झूमता दिखा शख्स

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

नशे में धुत युवक की हरकतों ने काफी देर तक लोगों का ध्यान खींचे रखा

युवक इतना नशे में था कि उसे अपनी लोकेशन तक का अंदाजा नहीं था

पहला मामला नहीं, चंडीगढ़ और लुधियाना में नशेड़ियों के आए वीडियो

भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर इस घटना से असुरक्षा का माहौल बन गया

जालंधर

जालंधर के सिटी रेलवे स्टेशन पर नशे में धुत एक युवक झूमता हुआ नजर आया। उसकी हरकतों ने काफी देर तक लोगों का ध्यान खींचे रखा। युवक स्मोकिंग करता हुआ भी दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक इतना नशे में था कि उसे अपनी लोकेशन तक का अंदाजा नहीं था। वह बार-बार गिरते-संभलते झूम रहा था। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। चंडीगढ़ और लुधियाना में नशे में धुत लोगों के वीडियो सामने आ चुके हैं।

GRP थाने से 50 मीटर दूरी पर हुई घटना

यह घटना जीआरपी थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस स्टेशन पास होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं हुई। भीड़भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर इस तरह की घटना से यात्रियों में असुरक्षा का माहौल बन गया। जब इस मामले में जीआरपी के एएसआई हीरा सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। **

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *