उत्तराखंड में बड़ा हादसा

आज की ताजा खबर देश
Spread the love

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया

वहीं बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है

8 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर घायल

जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। 10 लोगों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की पुष्टि जिला अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने की है। इस हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जिला प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

4.15 बजे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सभी लोग हरिद्वार में एक परिजन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे और करीब 984 फीट गहरी खाई में जा गिरा। यह हादसा शाम करीब 4:15 बजे चंबा-कोटी सड़क पर नैल के पास हुआ। वाहन अचानक बेकाबू हो गया और देखते ही देखते गहरी खाई में समा गया। दुर्गम इलाके के बावजूद राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमें

हादसे में घायल हुए दो लोगों की पहचान अंकित (35) और उत्तम कुमार (30) के रूप में हुई है, जिन्हें गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू टीमों ने खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *