पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई
7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है
48 घंटों में तापमान में 2 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है
कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना
चंडीगढ़।
पंजाब में हाल ही हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दे कि पिछले 24 घंटों में तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई है। यह सामान्य से लगभग 6.1 डिग्री कम है। मौसम विभाग (IMD) अनुसार, 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।
तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि
अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है।
बिजली गिरने की भविष्यवाणी
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली सहित 14 जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज/बिजली गिरने की भविष्यवाणी की है।


