कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन की राहत मिलेगी
प्रशासन का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया में मजबूत भागीदारी करें
चुनाव आयोग भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा
नौकरीपेशा और व्यस्त लोग आसानी से वोट डाल सकेंगे
पंजाब डेस्क
तपती धूप और गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी 26 मई को की जाएगी। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी दफ्तर, बोर्ड, कॉरपोरेशन, शैक्षणिक संस्थान और अन्य सरकारी संस्थाएं इस दिन बंद रहेंगी। सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों और विद्यार्थियों को एक दिन की राहत मिलेगी।
जागरूकता अभियान चला रहा चुनाव आयोग
दरअसल सरकार ने छुट्टी करने का फैसला नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत के चुनाव को देखते हुए लिया है। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। लोगों को मतदान केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए फैसला लिया है। चुनाव आयोग भी लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क
राज्य सरकार का मानना है कि सार्वजनिक छुट्टी घोषित होने से मतदान में लोगों की भागीदारी बढ़ेगी। खासकर नौकरीपेशा और व्यस्त लोग आसानी से वोट डाल सकेंगे। प्रशासन ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। वहीं प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाई जा सके।


