जालंधर में भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love
बकरीद या ईद-उल-अजहा मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है
लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी
समाज में नफरत को केवल मोहब्बत ही खत्म कर सकती है
वहीं, 28 से 30 मई तक कुर्बानी का सिलसिला जारी रहेगा
जालंधर
देशभर के साथ-साथ जालंधर में बकरीद का त्योहार श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह गुलाब देवी रोड स्थित ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर नमाज अता की और देश की सलामती, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने भी कहा कि ईद पर देश की उन्नति और अमन-शांति के लिए दुआ की है। जब सभी लोग मिलजुल कर देशहित में काम करेंगे तभी भारत विश्व गुरु बन सकेगा।
देश की तरक्की और भाईचारे का करें काम
इस मौके पर नेता सुशील रिंकू भी मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज में नफरत को केवल मोहब्बत ही खत्म कर सकती है। लोगों का ध्यान धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। नीट परीक्षा विवाद, महंगाई, गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें, छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स की परेशानियों पर चर्चा नहीं हो रही। सभी को मिलकर तरक्की और भाईचारे के लिए काम करना चाहिए।
त्याग, समर्पण, इंसानियत का प्रतीक बकरीद
बता दें कि बकरीद, जिसे ईद-उल-अजहा भी कहा जाता है, मुसलमानों का प्रमुख त्योहार है। यह इस्लामिक कैलेंडर के ज़ुल-हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन कुर्बानी की परंपरा निभाई जाती है, जो त्याग, समर्पण और इंसानियत का प्रतीक मानी जाती है। 28 से 30 मई तक कुर्बानी का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *