जालंधर में चुनमुन चौक के पास 2 गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं

रिफ्लेक्शन के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दिया

वहीं, दोनों पक्षों में से किसी को भी चोट नहीं आई है

रात चौक पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही थी

जालंधर

जालंधर में चुनमुन चौक के पास वीरवार दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिंद्रा XUV के एयरबैग्स तक खुल गए। पर गनीमत रही कि हादसे में किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ और सभी सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों का समझौता करवाया।

पीड़ित ड्राइवर ने बताया कैसे हुई टक्कर

जालंधर हाइट्स निवासी नीरज कुमार ने बताया कि वह अमरदास चौक की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी की लाइट की रिफ्लेक्शन के कारण उन्हें ठीक से दिखाई नहीं दिया। उन्होंने गाड़ी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। नीरज ने यह भी बताया कि दूसरी गाड़ी में डॉक्टर सैनी मौजूद थीं और दोनों पक्षों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।

ट्रैफिक लाइटें न चलने के कारण हादसा

घटना के दौरान मौजूद व्यक्ति ने बताया कि चुनमुन चौक पर रात को ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही थी। इसी वजह से दोनों गाड़ियां सही अंदाजा नहीं लगा पाई और एक-दूसरे से टकरा गई। इस रास्ते से लोग शहर से बाहर निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं, जिसके कारण यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *