पंजाब में कर्मचारियों की मौज

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

25, 26 और 29 जून को घोषित अवकाश शामिल हैं

मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होती

गर्मी के बीच लंबा ब्रेक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत

आराम करने और गर्मी से बचाव का अच्छा अवसर है

पंजाब डेस्क

पंजाब के लोगों के लिए भीषण गर्मी के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। जहां एक तरफ स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की तैयारी चल रही है, वहीं सरकारी कर्मचारियों को भी लंबे अवकाश का फायदा मिलने जा रहा है। राज्य सरकार के आधिकारिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, जून 2026 में कर्मचारियों को 5 दिन की छुट्टियां मिल सकती हैं। इनमें 25, 26 और 29 जून को घोषित अवकाश शामिल हैं। खास बात यह है कि ये सभी छुट्टियां रक्षित (Restricted Holidays) श्रेणी में आती हैं, जो मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू होती हैं। भीषण गर्मी के बीच यह लंबा ब्रेक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे उन्हें आराम करने और गर्मी से बचाव का अच्छा अवसर मिलेगा।

कैसे बन रही हैं 5 दिन की छुट्टियां?

25 जून (गुरुवार) को निर्जला एकादशी की छुट्टी है।
26 जून (शुक्रवार) को मुहर्रम का अवकाश रहेगा।
इसके बाद 27 और 28 जून को शनिवार और रविवार होने के कारण साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी।
जबकि 29 जून (सोमवार) को महाराजा रणजीत सिंह जी की बरसी के चलते अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *