पंजाब में AAP सरपंच पर जानलेवा हमला

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल

हमले पर सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

हालांकि पुलिस ने पोस्ट की पुष्टि नहीं की है

इलाके के लोग काफी डरे हुए नजर आए

बटाला

पंजाब के बटाला में कादियां राजपूतां गांव के आम आदमी पार्टी के सरपंच पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में वह बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं और उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग काफी डरे हुए नजर आए। वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हमले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है।

डॉक्टरों ने अमृतसर रेफर किया

जानकारी के मुताबिक सरपंच गुरविंदर सिंह पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला दी। जिसमें वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें नज़दीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस ने वायरल हो रही पोस्ट की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *