चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी किया
पहली से आठवीं कक्षा तक और नॉन-बोर्ड 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिजिकल मोड में नहीं होगी
10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से स्कूल खुलेंगे और साढ़े 3 बजे छुट्टी होगी
शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल स्टाफ का समय पहले की तरह नियमित रहेगा
चंडीगढ़
पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन ने भी बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी हैं। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों में छुट्टियां 13 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। पहले स्कूल 10 जनवरी से खुलने वाले थे, लेकिन ठंड के कारण यह फैसला बदला गया।
पढ़ाई फिजिकल मोड में नहीं होगी
आदेश के अनुसार पहली से आठवीं कक्षा तक और नॉन-बोर्ड कक्षाएं 9वीं व 11वीं की पढ़ाई फिजिकल मोड में नहीं होगी। इन कक्षाओं के छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और शिक्षक ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकेंगे।
स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे
वहीं बोर्ड कक्षाएं 10वीं और 12वीं की पढ़ाई जारी रहेगी। इन छात्रों के लिए स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे और दोपहर साढ़े 3 बजे छुट्टी होगी। शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूल स्टाफ का समय पहले की तरह नियमित रहेगा। ठंड और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

