आदमपुर एयरपोर्ट पर आज लोहड़ी मनाई गई। एयरपोर्ट पर ढोल बजाए गए और हवाई जहाज से उतरे और चढ़ने वाले यात्रियों ने भांग़ड़ा भी डाला। यात्रियों के माथे पर तिलक लगाकर उनको लोहड़ी की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर एयरपोर्ट को रंगोली एवं विभिन्न कलाकृतियां से भी सजाया गया।
एयरपोर्ट प्रबंधन ने यह भी बताया कि एयरपोर्ट को सजाने के लिए कई स्थानीय कलाकारों ने विशेष योगदान दिया। जिसमें राजविंदर कौर, नेहा कुमारी, सोनिया, विशाल, प्रभजोत, कार्तिक ने विशेष योगदान दिया। इन्होंने एयरपोर्ट पर रंगोली बनाई। एयरपोर्ट के साज एवं सज्जा का कार्यक्रम सूर्य प्रताप सिंह ने कराया।
लोहड़ी की तैयारी में अमित कुमार एजीएम सिविल , सूरज यादव मैनेजर इलेक्ट्रिकल , मोहन पंवार मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने विशेष योगदान दिया। प्रबंधकों ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आदमपुर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पहले से भी सख्त कर दी गई है।

