जालंधर के भाजपा नेताओं ने की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, दी बधाई

पॉलिटिक्स
Spread the love

भाजपा ने युवा नेता को कमान सौंप कर भरा हर कार्यकर्ता के मन में जोश – जालंधर भाजपा

 

जालंधर/ नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रधान नितिन नबीन को जहां एक तरफ पूरे देश और पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं ने बधाई दी। वहीं जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर वेस्ट विधानसभा से पूर्व विधायक शीतल अंगुराल और जालंधर भाजपा महामंत्री व कैंट विधानसभा प्रभारी अशोक सरीन हिक्की नितिन नबीन को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने नई पीढ़ी के नौजवान भाजपा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय प्रधान बनाकर भाजपा नेतृत्व में युग परिवर्तन करने के लिए भाजपा हाईकमान का धन्यवाद किया।

देश में राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी नितिन नबीन की नियुक्ति -सुशील शर्मा

जालंधर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा नितिन नबीन की नियुक्ति देश में राजनीति की दशा और दिशा बदलेगी। क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस तेज गति से देश को आर्थिक, व्यापारिक,विदेश निति समेत हर क्षेत्र मे आगे लेकर जाकर भारत को विकसित भारत बनाने के कार्य मे दिन रात लगे हुए है। उस कार्य को पूरा करने के लिए देश के नौजवानों की अहम भूमिका रहे, उनको उनका मिलता सम्मान स्थान मिलेगा। उसका संदेश नितिन नबीन को सबसे छोटी उम्र मे भाजपा राष्ट्रीय प्रधान बनाना साफ देता है।

 

परिवारवाद, वंशवाद, नामदार नहीं कामदार चलेगे – शीतल अंगुराल


जालंधर वेस्ट विधानसभा से तेजस्वी तेजतरार पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने भी नितिन नबीन को बधाई देने के बाद कहा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ता को राष्ट्रीय भाजपा प्रधान बनाकर पार्टी संगठन ने संदेश दिया भाजपा मे परिवारवाद, वंशवाद, नामदार वाले नहीं जनता की सुरक्षा सुविधा के अनुसार समाज के विकास के लिए काम करने वाले कामदार आगे चलेगे और बढ़ेगे। देश के भाजपा के विपक्षी विरोधी राजनीतिक दलों की तरह जनता की तरक्की विकास सुविधाओं को दरकिनार कर केवल अपने परिवार को आगे बढ़ाने बचाने वाले लोग राजनीतिक दलों की सच्चाई असली चेहरा जनता में बेनकाब हो सके।

कार्यकर्ता की लगन, मेहनत और निस्वार्थ कारगुजारी है तरक्की का मार्ग – अशोक सरीन हिक्की

जालंधर भाजपा के महामंत्री व कैंट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की ने पार्टी हाईकमान का नए युग की शुरुआत कर युवा नेतृत्व को दुनिया के सबसे बढ़े राजनीतिक दल का अध्यक्ष बनाने और युग परिवर्तन करने के लिए धन्यवाद कर बोला भाजपा में कार्यकर्ता की लगन मेहनत और निस्वार्थ कारगुजारी उसकी तरक्की का मार्ग बनती है। जिसका प्रमाण नितिन नबीन जी की नियुक्ति है।सरीन ने कहा भारत की केंद्र सरकार के मुखी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी पार्टी संगठन मे ख़ुद को कार्यकर्ता  और पार्टी अध्यक्ष को अपना बॉस समझते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *