मॉडल टाउन में घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला से लूट

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

3 बाइक सवार युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी

पुलिस आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही

जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

लुधियाना :

लुधियाना के मॉडल टाउन इलाके से लूट की घटना सामने आई है। जहां 3 बाइक सवार घर के बाहर सब्जी खरीद रही महिला से उसके सोने की चेन छीनकर फरार हो जाते हैं। घटना 5 मई शाम साढ़े 6 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वहीं महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज आई सामने

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला घर के बाहर रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रही है। इसी दौरान स्पलेंडर बाइक पर 3 युवक आते हैं और तीनों ने कपड़े से अपने मुंह को ढक रखा होता है। महिला के पास पहुंचते ही आखिरी में बैठा हुआ युवक महिला से उसकी सोने की चैन छीन लेता है। इसके बाद महिला इसका विरोध करती हुई दिखाई देती है।

मोहल्ले के लोगों में पैदा डर

सीसीटीवी फुटेज में आगे देखा जा सकता है कि महिला इसका विरोध करती है और चिल्लाने लगती है। महिला को चिल्लाता हुए देख तेजधार हथियार से बाइक पर बैठे हुए 2 युवक उतरते हैं और उसका पीछा करते हैं। महिला का पीछा करने के बाद तीनों युवक बाइक से फरार हो जाते हैं। वहीं इस घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में डर पैदा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *