जालंधर में बुजुर्गों को मिलेगी फ्री ई-रिक्शा सेवा, नितिन कोहली की अनोखी पहल

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, बैंकों और अन्य जरूरी स्थानों तक आने-जाने में करेगी मदद

65 साल या अधिक आयु के बुजुर्ग टोल-फ्री नंबर पर कॉल कर ई-रिक्शा बुक कर सकेंगे

जालंधर सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली ने वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए एक नई पहल करते हुए फ्री ई-रिक्शा सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, बैंकों और अन्य जरूरी स्थानों तक आने-जाने में सहायता प्रदान करना है। कोहली ने बताया कि 65 साल या उससे अधिक आयु के बुजुर्ग टोल-फ्री नंबर 0181-5018181 और 89686-21277 पर कॉल कर ई-रिक्शा बुक कर सकेंगे। बुकिंग के बाद ई-रिक्शा उन्हें उनके घर से लेकर धार्मिक स्थल या अन्य निर्धारित स्थान तक पहुंचाएगी और वापसी पर सुरक्षित घर भी छोड़ेगी।

फिल्हाल सेवा की शुरुआत दो ई-रिक्शाओं से

 

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत दो ई-रिक्शाओं से की गई है। इनमें से एक रामामंडी कार्यालय और दूसरा सेंट्रल हलके के कार्यालय में उपलब्ध रहेगा। मांग बढ़ने पर ई-रिक्शाओं की संख्या में भी वृद्धि की जाएगी। कोहली ने बताया कि जल्द ही महिला ड्राइवरों के संपर्क नंबर भी जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए भी विशेष परिवहन सुविधा शुरू करने की योजना है।

 

सुविधा की दिशा में सराहनीय कदम

 

इस अवसर पर लोगों ने नितिन कोहली की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पार्षद मनमोहन सिंह राजू ने कहा कि यह सेवा बुजुर्गों को सम्मान और सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त जीवन में कई बार परिवार के सदस्य बुजुर्गों को अस्पताल, बैंक या धार्मिक स्थलों तक नहीं ले जा पाते, ऐसे में यह मुफ्त ई-रिक्शा सेवा उनकी बड़ी मदद साबित होगी।

इन्होंने भी की इस कदम की सराहना

इस कार्यक्रम में सुभाष शर्मा, गोल्डी मरवाहा, मनीष शर्मा, परवीन पब्बी, एम.बी. बाली, सुमित शर्मा, राजीव गिल, गुरप्रीत कौर, लव रॉबिन, अजय चोपड़ा, मनमोहन राजू, दीपक कुमार, अमरदीप सिंह किन्नू, जसविंदर सिंह, तरलोक सारन, परवीन पहलवान, नरेश शर्मा, जतिन गुलाटी, निखिल अरोड़ा, हरपाल मिंटू, अशोक साबरवाल, तरनदीप सनी, लगनदीप और जसप्रीत सिंह रिप्पी ने भाग लिया। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जालंधर सेंट्रल के वरिष्ठ नागरिकों के लिए गरिमा, सुविधा और देखभाल सुनिश्चित करने की दिशा में एक सोच-समझकर उठाया गया कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *