कैंपस में जमकर चलीं ईटें, कैंपस में फैली दहशत और तनाव
एडीसीपी समेत बडे पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, छात्रों के जख्मी होने की सूचना
जालंधर, शाहपुर के सीटी इंस्टीट्यूट कैंपस में वीरवार दोपहर बाद दो समुदायों के छात्रों के बीच खूनी झड़प होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि कैंप में दोनों गुटों की तरफ से जमकर ईंटें बरसाई गई और एक दूसरे पर हमला किया गया। गुस्साएं छात्रों ने होस्टल में जमकर तोडफोड़ की। वहां के खराब होते हालात के बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस के तीन बड़े अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह झगड़ा जम्मू कश्मीर के मुस्लिम छात्रों और बिहार के हिंदू युवकों के बीच हुआ है। बताया जा रहा है कि कश्मीरी छात्र नबाज पढ़कर लौट रहे थे, इसी बीच एक बिहारी छात्र ने कोई कॉमेंट कर दिया। जिसके बाद छात्रों के गुटों के बीच पहले गाली गलौच और फिर हाथा पाई शुरू हो गई। जिसके बाद मामला इतना बढ़ा की ईंट पत्थऱ चलने लगे। मामूली झगड़ा खूनू झड़प में बदल गया।
इस मामले को दबाने के लिए मैनेजमेंट की तरफ से प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में कुछ छात्रों के चोट आने की भी सूचना है। हालांकि अभी पूरी घटना की जानकारी नहीं मिल पाई है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


